फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूब रहे दंपती के लिए होमगार्ड बना देवदूत, डूबते समय बिना वक्त गंवा नदी में कूद गया और बचा लिया

विज्ञापन
धीरनपुर घाट पर लगा मजमा। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान करने गए दंपती नदी में डूूबने लगे। तभी ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड ने साहस का परिचय देते हुुए नदी में कूदकर दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि होमगार्ड ने बिना समय गंवाए अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरे की जान बचाई है। सभी ने उसके जज्बे की तारीफ की।
विज्ञापन

गदागंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर बन्ना निवासी विनीत शुक्ला अपनी पत्नी सपना के साथ महाशिवरात्रि पर धीरनपुर घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। दंपती गंगा स्नान करते करते अचानक गहरे पानी में चले गए। संतुलन बिगड़ने से दोनों पानी में डूबने लगे।
आसपास स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाया। तभी ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड चंद्रशेखर त्रिवेदी व उपनिरीक्षक राजेश यादव ने दंपती को बचाने की कोशिश शुरू की।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो होमगार्ड चंद्रशेखर त्रिवेदी ने बिना देरी लगाए वर्दी पहनकर ही गंगा में छलांग लगा दी और दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। होमगार्ड के इस प्रयास को देखकर आसपास के लोगों ने सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते होमगार्ड ने गंगा में छलांग न लगाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें