नसीराबाद (रायबरेली)। कुंवरमऊ गांव में बुधवार शाम आसमान पर चार ड्रोन कैमरे मंडराने लगे। यह देख लोगों में दहशत फैल गई। लोग फोन से एक-दूसरे को सूचना देने लगे। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो थानाध्यक्ष ने ड्रोन उड़ने के बारे में जानकारी देकर सभी का डर दूर किया।
बुधवार शाम को जैसे ही आसमान पर ड्रोन नजर आए तो ग्रामीणों में खलबली मच गई। ड्रोन क्यों मंडरा रहे हैं, इस पर चर्चा होने लगी। गांव के चैतन्य सिंह भदौरिया, प्रधान राजाराम यादव, महेंद्र सिंह आदि ने तत्काल सूचना थाने को दी।
थानाध्यक्ष बालेंदु गौतम ने बताया कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। प्रदेश में एक ड्रोन कंपनी अपनी मशीनों की टेस्टिंग कर रही है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र में 150 ड्रोन कैमरे उड़ाए जा रहे हैं। कहा कि यह केवल तकनीकी परीक्षण है। इसमें किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि शामिल नहीं है।