फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वंदेभारत की निगरानी के लिए लगाए गए ड्रोन

Sat, 28 Mar 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। रेलवे सुरक्षा बल ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर लगातार पत्थरबाजी रोकने के लिए ड्रोन कैमरे का सहारा लेने की योजना बनी है। इसके लिए जिले के दो आरपीएफ पोस्ट को एक-एक ड्रोन कैमरा उपलब्ध कराया गया है। वंदे भारत ट्रेन के आवागमन के दौरान ये ड्रोन कैमरे रेलपटरियों के किनारे निगरानी रखेंगे। जाएगी। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसके सिंह के मुताबिक बताया कि एक सप्ताह से ड्रोन उड़ाकर 4 किमी की परिधि में निगरानी की जा रही। ड्रोन से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान होगी और वीडियो रिकार्ड कर आगे की कार्रवाई में आसानी होगी। संवाद
विज्ञापन

-
नौचंदी समेत कई ट्रेनें देर से पहुंची
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के विलंब से आने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। शुक्रवार को सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ने ढाई घंटे और बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल ने एक घंटे इंतजार कराया। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर पौन घंटे और देहरादून-बनारस जनता मेल, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस व प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देर से आई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें