फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दफ्तर में चालक का तांडव, बाबू को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में गुरुवार को चालक ने हंगामा किया। पहले पूर्व सभासद के साथ गाली-गलौज की, फिर विरोध करने पर कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक की पिटाई कर दी। इससे कार्यालय में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। वरिष्ठ लिपिक का मेडिकल कराने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी चालक एक अधिकारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
पूर्व सभासद अमीन अंसारी गुरुवार को किसी काम के सिलसिले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय गए थे। किसी बात को लेकर अरविंद नाम के चालक से उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक इंद्रपाल ने बीच-बचाव किया तो चालक उन पर टूट पड़ा और पिटाई कर दी। इससे दफ्तर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में ले लिया।
इंद्रपाल का जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली अतुल सिंह का कहना है कि कर्मचारी का मेडिकल कराने के बाद चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें