फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चालक की मौत, दो जख्मी

Wed, 24 Jun 2015 12:16 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की रात बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामने से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक भट्ठे से ईंट लादकर फुरसतगंज जा रहा था। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भदोखर के गढ़ी मुतवल्ली गांव निवासी रज्जन लाल (36) भाव गांव स्थित एक भट्ठे में ट्रैक्टर चलाता था। रात में वह ट्रॉली में ईंट लादकर फुरसतगंज जा रहा था। उसके साथ मजदूर सजीवन और उमर निवासी भांव भी थे।
विज्ञापन


 रायबरेली-फुरसतगंज मार्ग पर डिघिया गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। इससे चालक रज्जनलाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोनों मजदूर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया।

उमर को हल्की चोटें आई थी। उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि सजीवन का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक विजय कुमार शुक्ला निवासी शुक्लन का पुरवा मुंशीगंज अमेठी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


एसओ एपी तिवारी ने बताया कि मृतक के भाई हरिशंकर ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें