ऑटो के रुकने के स्थान भी तय किए जाए, जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों को हटाया जाए। सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों का चलान किया जाएगा। इस संबंध में एआरटीओ प्रवर्तन को कहा।
10 से 16 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इसी की तैयारी के लिए शुक्रवार को एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में बचत भवन में बैठक हुई। कार्यक्रम में बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों में वाद-विवाद, चित्रकला एवं विभिन्न निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होंगे।
11 जनवरी को सड़क सुरक्षा नियमों, साईनेज, दुर्घटना की दशा में प्राथमिक चिकित्सा सेवा प्रदान करने आदि के संबंध में चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
12 को यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए नुक्कड़ नाटक होगा। 13 जनवरी को चालकों के स्वास्थ्य/आंख की जांच होगी।
बैठक में विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। एआरटीओ प्रवर्तन अजय यादव ने बताया कि एडीएम ने बैठक में जो भी निर्णय दिए हैं, उनका पालन जल्द कराने का प्रयास किया जाएगा।