फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गंदगी से पटे नाले... बारिश में डूबेंगी सड़कें

Tue, 16 Jun 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
गंदगी से पटा डिग्री कॉलेज चौराहा से नया पुरवा को जाने वाला नाला।
विज्ञापन
रायबरेली। मानसून आने वाला है, लेकिन शहर में कई नाला और नालियां गंदगी से पटे हैं। इनकी सफाई का काम अधूरा पड़ा है। ऐसे में शहर की ढाई लाख आबादी को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ सकता है। जिले की मात्र एक नगर पालिका परिषद रायबरेली में 34 वार्ड हैं, जिसमें करीब ढाई लाख आबादी रहती है।
विज्ञापन


इन वार्डों में बारिश के दौरान पानी निकासी के लिए छोटे-बड़े मिलाकर कुल 99 नाले हैं। नगर पालिका की तरफ से नालों की सफाई का कार्य पूरा कराने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन हकीकत इसके उलट है। जेल रोड, कचहरी रोड से निकले नाले गंदगी से पटे हैं। झाड़झंखाड़ उग आया है। इन नालों की साफ-सफाई करने की सुधि किसी को नहीं है।

ऐसे में बारिश के दिनों में नागरिकों को जलभराव की समस्या से परेशान होना पड़ेगा। नालों के पटे होने से पानी निकासी नहीं हो पाएगी। पिछली दफा भी नालों की ठीक तरीके से सफाई न होने के कारण नागरिकों को जलभराव की समस्या से जूूझना पड़ा था। हालांकि पालिका का दावा है कि 90 फीसदी नालों की साफ-सफाई का कार्य पूरा करा लिया गया है।
विज्ञापन



नालों की नहीं हुई सफाई, नागरिक नाराज


डिग्री कॉलेज चौराहा से नया पुरवा को निकला नाला गंदगी से पटा है। बारिश होने पर पानी निकासी नहीं हो पाई है। ऐसे में जलभराव होना तय है। यही हाल सत्य नगर मोहल्ले का है। अब तक नाले की सफाई नहीं कराई गई। दिनेश वर्मा, सतेंद्र साहू और मो. असगर नाराजगी जताते हैं। कहते हैं कि यदि ठीक तरीके से नाले की सफाई करा दी जाए तो जलभराव न हो।



हर बार टूट जाती है उम्मीद


इंदिरा नगर शहर का प्रमुख मोहल्ला माना जाता है। मोहल्ले से निकला नाला गंदगी से पटा हुआ है। हल्की बारिश में ही मोहल्ले में जलभराव हो जाता है। नाले की सफाई अभी तक नहीं हो पाई है। शंभूनाथ तिवारी, अंजनी प्रसाद, विमला देवी कहती हैं कि हर बार बारिश में जलभराव होता है। उम्मीद बंधती है कि इस बार जलभराव से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं होता है।



यहां पर नाले दिखे साफ
कहारों का अड्डा, पंत कॉलोनी से निकले नालों की सफाई का कार्य हो चुका है। इससे नागरिकों का दावा है कि जलभराव से इस बार कुछ हद तक राहत मिलेगी। अशफाक, शहनाज और अर्जुन सिंह कहते हैं कि नालों की सफाई तो नगर पालिका की ओर से करा दी गई है, लेकिन अब देखना ये है कि जलभराव से राहत मिल पाती है या नहीं।


90 फीसदी नालों की सफाई का काम पूरा
नगर पालिका परिषद रायबरेली के ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि शहर में 90 फीसदी नालों की सफाई का कार्य पूरा करा लिया गया है। अन्य नालों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। जलभराव से नागरिकों को राहत दिलाने के लिए पालिका में तैनात कर्मचारियों की एक अलग से टीम गठित कर दी गई है। बारिश के दौरान यह टीम जलभराव वाले मोहल्लों में जाकर पानी की निकासी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें