फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कुत्तों ने एक दिन में 35 को किया जख्मी

Tue, 10 Feb 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। अलग-अलग गांवों में सोमवार को कुत्तों ने सोमवार को एक ही दिन में 35 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। सभी घायलों का सीएचसी प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रेबीज वेनम लगाई गई।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे घायलों में खानपुर गांव की दीपा (23), लालगंज के विजय सिंह (45) और शांति (35), मीठापुर के बसंतलाल (48), ठाकुराइनखेड़ा के नितिन (7), पूरे गुलाब का पुरवा की प्रेमा (45), बेहटा कला के अनुज (25), आनापुर के सक्षम यादव (9), हसनापुर के राजकुमार (40), दीपेमऊ के महेंद्र (28) और पूरे महुआरी के शिवा (18) सहित अन्य लोग शामिल रहे।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमल पटेल ने बताया कि सोमवार को 110 मरीजों को एंटी रेबीज वेनम का इंजेक्शन लगाया गया। इनमें 35 मरीज नए थे। उन्होंने बताया कि कुत्ते के काटने की स्थिति में घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके बाद बिना देर किए अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन की पूरी डोज लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें