फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैन नंबर बदलने वाले चार शिक्षकों के दस्तावेज तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कस्तूरबा गांधी विद्यालय के अनामिका प्रकरण के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में शुरू हुई सत्यापन की प्रक्रिया से कई खुलासे हो रहे है। पैन नंबर बदलने वाले शिक्षकों की प्रदेश स्तर पर एक सूची जारी हुई है, जिसमें इस जिले के चार अध्यापक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इन शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। बीएसए ने चारों शिक्षक को नोटिस जारी करते हुए दस्तावेज तलब किए हैं। बीएसए का कहना है कि गहनता से छानबीन कराई जाएगी, ताकि हकीकत उजागर हो सके।
कस्तूरबा प्रकरण ने पूरे बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा रखा है। इस जिले में भी बछरावां के कस्तूरबा विद्यालय में अनामिका के कार्यरत होने का पता चला था। पहले तो सभी कस्तूरबा विद्यालयों में तैनात समस्त स्टाफ का सत्यापन शुरू कराया गया।
विज्ञापन

इसके परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की जांच कराने का फरमान भी जारी किया गया। इससे जिले भर के शिक्षकों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच प्रदेश स्तर पर 3342 शिक्षकों की सूची जारी हुई, जिन्होंने पैन नंबर बदला है। इस सूची में रायबरेली के चार शिक्षक भी शामिल हैं।
प्रदेश स्तर पर सूची जारी होने के बाद बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सूची में शामिल बछरावां के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडौली की अर्चना, डीह के प्राथमिक विद्यालय पूरे लुकई के राकेश कुमार, जगतपुर के प्राथमिक विद्यालय उड़वा की रेनू सिंह एवं ऊंचाहार के प्राथमिक विद्यालय बंधा बैरी शहजादपुर के विनय सिंह चौहान का वेतन रोक दिया गया है। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है और सभी दस्तावेज जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें