फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों के 42 पदों के लिए एसीएमओ समेत 31 ने ठोंकी दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संचालित स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन के लिए डॉक्टरों के 42 पदों को भरने के लिए मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में वॉक इन इंटरव्यू हुआ। डॉक्टर बनने के लिए एसीएमओ डॉ. एम. नारायण समेत 31 अभ्यर्थियों ने दावेदारी ठोंकी। एक-एक करके सभी ने इंटरव्यू दिया। हालांकि एनस्थीसिया और जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए एक भी अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिले की 14 सीएचसी में एनसीडी क्लीनिकों के साथ ही जिला महिला अस्पताल सहित दो अन्य सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनस्थीसिया, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, कंसल्टेंट मेडिसिन, मेडिकल ऑफिसर, पैथालॉजिस्ट सहित डॉक्टरों के 42 पदों को भरने के लिए मंगलवार सुबह वॉक इन इंटरव्यू शुरू हुआ। सुबह अभ्यर्थियों ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर औपचारिकताएं पूरी कराईं।
बाद में एक-एक करके इंटरव्यू में शामिल हुए। 28 फरवरी को रिटायर्ड होने वाले एसीएमओ डॉ. एम. नारायण ने संविदा डॉक्टर बनने के लिए अर्जी देकर इंटरव्यू दिया। सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि वॉक इन इंटरव्यू हो गया है। जल्द रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें