फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लालच में न दें अपने बैंक खाते, खानी पड़ सकती जेल की हवा

Tue, 06 Jan 2026 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। साइबर ठग बैंक खातों में सेंधमारी करने के साथ भोले-भाले लोगों को कमीशन का लालच देकर अपराध की ओर धकेल दे रहे हैं। कमीशन के लालच में लोग अपने बैंक खातों में ठगी की रकम मंगा लेते हैं। पुलिस की जांच में खाताधारक के बारे में जानकारी मिलती है। इसके बाद उसे जेल की हवा खानी पड़ती है। ऐसे मेंं सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

साइबर ठगी की रकम छिपाने के लिए जालसाज धोखे से या लालच देकर लोगों के नाम पर खाते खुलवाते हैं। साइबर अपराधी लोगों से उनके बैंक खाते किराए पर भी लेते हैं। इसके लिए कुल रकम का 10 प्रतिशत दिया जाता है। इन खातों का इस्तेमाल धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गतिविधियों के लिए भी किया जाता है। यह तरीका ठगों को सीधे पकड़े जाने से बचता है, क्योंकि वे इन खातों के मालिक नहीं होते। साल 2025 में इस तरह के 273 मामले सामने आए थे। अमर उजाला में साइबर ठगों के खिलाफ चल रहे अभियान को देखकर डीह निवासी निवासी अर्जुन कुमार जैसे कई लोगों ने इस तरह के अनुभवों को साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनके जानने वालों से कुछ लोगों से ठगों ने बैंकों में म्यूल खाते खुलवाकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। इस तरह के ठगों से लोगों को बचने की जरूरत है।
इनसेट
आठ करोड़ से ज्यादा की हुई ठगी :अजय तोमर
साइबर क्राइम थाना प्रभारी अजय सिंह तोमर कहते हैं कि म्यूल खातों के जरिए साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। साल 2025 में म्यूल खातों के जरिए करीब आठ करोड़ रुपये (सात करोड़ 87 लाख 68 हजार 546 रुपये) की ठगी की गई। मामले में डीह, ऊंचाहार आदि थानों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। लालगंज इलाके में इस तरह के मामलों का खुलासा हुआ, जिसकी जांच चल रही है। कुल तीन करोड़ आठ लाख 31 हजार 900 रुपये वापस कराए गए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
बैंक या किसी भी सरकारी एजेंसी से संबंधित जानकारी के लिए हमेशा उनकी आधिकारिक वेबसाइट या शाखा से संपर्क करें।
साइबर धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों के बारे में स्वयं को और प्रियजनों को शिक्षित करें।
आगर आपको कोई संदिग्ध कॉल या संदेश आता है तो घबराएं नहीं। शांत रहें और स्थिति का विश्लेषण करें।
अगर कोई व्यक्ति खुद को पुलिस या कोई बड़ा अधिकारी बताता है तो उस एजेंसी के आधिकारिक नंबर पर कॉल करके या कार्यालय जाकर इसकी पुष्टि करें।
अगर कोई भी व्यक्ति आपके किसी भी कारण से पैसे की मांग करता है तो मना कर दें।
आपके या किसी परिचित के साथ ऐसी धोखाधड़ी होती है तो तुरंत साइबर सेल से संपर्क करें।
इनसेट
आप भी बता सकते हैं आपबीती-अगर आपके साथ भी साइबर ठगों ने धोखाधड़़ी की है तो आप हमें अपनी आपबीती बता सकते हैं। अमर उजाला साइबर ठगों के खिलाफ अभियान चला रहा है। आपकी बताई गई समस्या प्रकाशित की जाएगी। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आप हमें 9668724175 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें