फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा का छिड़काव कर डीएम ने शुरू कराया दस्तक अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के गोरा बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के गेट पर डीएम शुभ्रा सक्सेना और जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने दवा का छिड़काव करके संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान शुरू कराया। डीएम ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रहित से जुड़ा है, इसलिए कोरोना सुरक्षा के बीच इसे शत प्रतिशत पूरा कराया जाए। इसमें कतई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। हर बच्चे को दिमागी बुखार से बचाना है। अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित कराकर लक्ष्य को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि सरकार दिमागी बुखार को समूल खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने कहा कि दिमागी बुखार को नियंत्रित करने से सबसे बड़ी समस्या इलाज में देरी है। यह अभियान इसीलिए संचालित किया गया है कि समय से पहले ऐसे बच्चों को चिह्नित कर लिया जाए और समय से उनका इलाज कराकर उन्हें इससे बचाया जा सके। बच्चों के माता-पिता को बीमारी से बचाव एवं उपचार की जानकारी अभियान के दौरान टीमें देंगी।
सीएमओ ने कहा कि इस अभियान में जिले के कई विभागों का सहयोग मिल रहा है। सभी विभागों के सहयोग से एक महीने के अंदर लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करके अभियान को सफल बनाया जाएगा। इस मौके पर बीएसए आनंद कुमार शर्मा, एसीएमओ डॉ. नागेंद्र, डॉ. खालिद रिजवान, जिला मलेरिया अधिकारी रीतू श्रीवास्तव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना, एनएचएम के शहर जिला समन्वयक विनय पांडेय, सीडीपीओ संध्या श्रीवास्तव, डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें