फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, पूजा पाठ के बाद किया दान-पुण्य

विज्ञापन
गंगा तट पर स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
डलमऊ-ऊंचाहार (रायबरेली)। माघ मास की पूर्णिमा पर गंगा तटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान करने के बाद भक्तों ने आसपास मंदिरों और शिवालयों में पूजा अर्चना की। यही नहीं कहीं-कहीं पर भक्तों ने रामचरित मानस का पाठ कराया।
विज्ञापन

समापन होने पर प्रसाद वितरण किया गया। डलमऊ और ऊंचाहार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। यहां पर श्रद्धालु शुक्रवार की रात से ही पहुंचकर गंगा मइया के जयकारे के साथ डुबकी लगाई।
डलमऊ के सड़क घाट, बीआईपी घाट, रानी शिवाला घाट, पथवारी घाट, राम निवाज घाट, पक्का घाट, संकट मोचन घाट, बड़ा मठ, छोटा मठ और श्मशान घाट सहित 16 घाटों पर करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने रामचरितमानस का पाठ किया।
विज्ञापन

स्वामी दिव्यानंद ने बताया कि पुराणों के अनुसार माघी पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान करने और तिल दान करने से लोगों की मन्नतें पूरी होती हैं। घाटों पर लोगों ने पिंडदान किया।
उधर, ऊंचाहार क्षेत्र गोकना घाट पर शुक्रवार की रात से स्नान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शनिवार की दोपहर तक स्नान चलता रहा। यहां पर ऊंचाहार के अलावा डीह, परसदेपुर, छतोह, नसीराबाद, जायस, सलोन, जगतपुर, सूची, रोहनिया ब्लॉक क्षेत्र के लोग स्नान करने के लिए पहुंचे। इसके अलावा क्षेत्र के गोला घाट, पूरे तीर खरौली, बहादुरगंज घाटों पर भी लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। इस अवसर पर लोगों ने माघी मेला में जमकर खरीदारी की।
जाम के झाम से जूझते रहे स्नानार्थी
मुराईबाग मुख्य चौराहे पर सुबह से ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से कोई तैयारी ना होने की वजह से घंटों जाम लगा है। मुराईबाग में सुबह रेलवे गेट बंद हो जाने के जाम लगा रहा। करीब एक घंटे तक लोग जाम के झाम से बेहाल रहे। लोग जाम से रेंगते रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके किसी तरह जाम खुलवाया। कोतवाली प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि मुराई बाग चौराहे पर रेलवे गेट बंद हो जाने के कारण कुछ समय के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न थी, जिसे समय रहते खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें