फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने निरस्त की चुनाव ड्यूटी, नई सूची से बुलावा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने में लगने वाले मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाने में खामियां मिलने के बाद डीएम वैभव श्रीवास्तव के गंभीर होने के बाद सूची को निरस्त कर दिया गया। रातोंरात नई सूची तैयार करके मंगलवार को फिर से सभी कर्मचारियों को बुलावा पत्र भेजा गया। इसी कारण मंगलवार को होने वाला मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण भी नहीं हो पाया। अब प्रशिक्षण सात अप्रैल से शुरू होगा।
विज्ञापन

सलोन के सीडीपीओ संजय कुमार सिंह वर्तमान समय में कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें भी मतदान अधिकारी प्रथम का बुलावा पत्र भेजा गया था। इसी तरह सीडीपीओ डलमऊ नागेंद्र कुमार भारती मतदान अधिकारी द्वितीय बनाए गए हैं। सतांव की मुख्य सेविका सैयदा जबी हसन और बछरावां की मुख्य सेविका अंजना अवस्थी को पीठासीन अधिकारी बना दिया। कृषि विभाग के एक वाहन चालक की ड्यूटी भी पीठासीन अधिकारी के पद पर लगाई। पहले से चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों को भी बुलावा पत्र भेज दिया गया था। साथ ही महिला शिक्षिकाओं और कर्मचारियों की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी के पद पर लगा दी गई।
मामला डीएम के संज्ञान में पहुंच गया। डीएम ने गंभीर रुख अपनाते हुए त्रुटियों को दूर करके दूसरी चुनाव ड्यूटी जारी करने के आदेश दिए। डीएम के निर्देश पर पहली सूची को निरस्त करके नए सिरे से मतदानकर्मियों को बुलावा पत्र भेजा गया। रातभर एनआईसी में अधिकारी व कर्मचारी काम में लगे गए। सुबह ही सभी विभागों में नई सूची के हिसाब से बुलावा पत्र पहुंचाया गया। प्रशिक्षण का कार्य भी सात अप्रैल से फिरोज गांधी कॉलेज स्थित सभागार में होगा।
विज्ञापन

डीडीओ एसएन चौरसिया ने बताया कि मतदानकर्मियों को फिर से बुलावा पत्र भेजा गया है। प्रथम पाली 10 बजे से एक बजे तक तथा द्वितीय पाली दो बजे से शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रत्येक पाली में 330 पोलिग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 3962 पोलिग पार्टियों को प्रशिक्षित दिया जाएगा। सभी कार्यालयाध्यक्षों को ड्यूटी सर्व कराने के लिए पत्र प्रेषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें