रायबरेली में बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण कर बाहर आते डीएम अनुज कुमार झा ,एसपी अब्दुल हमीद व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
डीएम अनुज कुमार झा और एसपी अब्दुल हमीद ने बुधवार को एक घंटे तक जेल खंगाली। सुरक्षा में कहीं चूक न हो, इसके लिए बैरिकों को देखकर बंदियों की तलाशी ली। अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव के तहत जेल की सुरक्षा में कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए। हालांकि तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।
चुनाव के दौरान कोई शातिर बंदी व्यवधान डालने के लिए जेल के अंदर से साजिश न करे। इसी के मद्देनजर डीएम-एसपी ने बुधवार को जिला कारागार में छापा मारा तो जेल अफसरों में हड़कंप मच गया। डीएम-एसपी की मौजूदगी में सभी बैरिकों को चेक किया गया।
बैरिकों में बंद बंदियों की तलाशी गहनता से ली गई। इसके बाद जेल अधीक्षक अमिता दुबे से बंदियों पर निगरानी रखने की बात कही, ताकि चुनाव के दौैरान कोई विवाद न हो सके। जेल अधीक्षक ने बताया कि डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण था। सबकुछ ठीकठाक रहा।