फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बिना अनुमति डीजे बजाया, निमयों की धज्जियां उड़ाईं...जवाब तलब

Wed, 07 Jan 2026 09:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रिफार्म क्लब में न्यू ईयर पार्टी में खुलेआम आदेशों की धज्जियां उड़ाने के मामले को सिटी मजिस्ट्रेट ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कार्यक्रम के संचालक को नोटिस जारी की है। सिटी मजिस्ट्रेट ने पूछा है कि डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन तेज ध्वनि में डीजे बजाया गया। इसके अलावा युवक व युवतियों का डांस कराया गया। नशे की हालत में लोग झूमे। उन्होंने दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नव वर्ष पर रिफार्म क्लब में बीते बृहस्पतिवार को सारे नियम तार तार हो गए थे। प्रशासन से आयोजन की अनुमति जिन शर्तों पर ली गई थी, उसे हवा में आयोजकों ने उड़ा दिया गया था। हाल यह रहा कि लाउडस्पीकर न बजाने की अनुमति के बाद भी डीजे नाइट का कार्यक्रम हुआ। खास बात यह है कि अनुमति पत्र में नशे से आजादी थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात लिखी गई थी। वहीं, रात में इससे इतर डीजे नाइट हुआ, जिसमें डीजे फ्लोर पर युवा झूमते नजर आए। कार्यक्रम के नाम पर मनमानी एंट्री फीस वसूली गई। कार्यक्रम में खुलेआम सिटी मजिस्ट्रेट के आदेशों की धज्जियां उड़ाई गईं। मामला संज्ञान में आने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने आयोजक युवराज सोनकर को नोटिस देकर जवाब मांगा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। मामले में दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें