रायबरेली में अच्छे नंबरों से पास होने पर खुशी जताते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन के तहत इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) के 12वीं और इंडियन सर्टिफिकेट सेकेंडरी एजूकेशन (आईएससीई) के 10वीं के नतीजे सोमवार को घोषित हुए।
दोनों में ही रॉयन इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा रहा। 10वीं में 96.40 प्रतिशत अंकों के साथ यशवर्धन गोयल और 12वीं में 93.25 प्रतिशत अंकों के साथ वत्सल त्रिवेदी ने जिले में टॉप किया। इसके अलावा सेंट पीटर्स, सेंट जेम्स, न्यू विजन के बच्चों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा।
परीक्षा परिणाम आने के बाद स्कूलों में खुशी का माहौल रहा। सेल्फी तो किसी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। आईसीएसई की दसवीं परीक्षा में जिला टॉपर यशवर्धन गोयल इंजीनियर बनना चाहते हैं।
कहते हैं कि इंटर में भी टॉप करने के लिए पूरी तैयारी करेंगे। व्यापारी मुनीष बताते हैं कि बेटे को सपनों को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। वहीं मां शिखा और बहन रिया गोयल काफी खुश हैं। कहते हैं कि सपना पूरा करने में हर संभव सहयोग देंगे।
इंटर परीक्षा में जिला टॉपर बनने वत्सल त्रिवेदी की तमन्ना है कि वह एयरोटेक इंजीनियर बने। उसे 93.25 प्रतिशत अंक मिले। पिता रामशंकर त्रिवेदी शुगरमिल में एजीएम पद पर तैनात हैं, जबकि मां बीना त्रिवेदी गृहणी है। बेटे के अच्छे अंक आने पर मां बीना काफी खुश है। कहती है कि बेटे ने काफी मेहनत की है। उसके सपने को पूरा करने में पूरा सहयोग करेंगे।