फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में जिला पंचायत अध्यक्ष का मतदान आज, तीन बजे आएगा परिणाम

Wed, 06 Jan 2016 11:00 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
7 जनवरी को अपराह्न तीन से चार बजे के बीच चुनाव का परिणाम आ जाएगा। सुबह 11 बजे से होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


52 जिला पंचायत सदस्य मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील किया गया है। डिग्री कॉलेज चौराहा से बरगद चौराहे तक आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

वोटर व अधिकारियों के अलावा सभी के प्रवेश को रोका गया है। इसके कलेक्ट्रेट के सभी गेट पर बैरियर लगा दिए गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अवधेश सिंह और सपा प्रत्याशी प्रभात साहू आमने-सामने हैं।
विज्ञापन


7 जनवरी को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम के न्यायालय में सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास और अंदर प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है।

कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के लिए चार सीओ और चार मजिस्ट्रेटों को लगाया गया है। इसके अलावा कई थानों की पुलिस भी लगाई गई है। सभी बैरियर पर एक-एक थानेदार तैनात किए गए हैं।

कलेक्ट्रेट व विकास भवन के कर्मचारियों को ही दफ्तर तक पहुंचने के लिए जाने दिया जाएगा। शेष किसी को भी परिसर में घुसने नहीं दिया जाएगा।

डीएम सूर्यपाल गंगवार और प्रेक्षक पीके श्रीवास्तव ने बुधवार को डीएम के कक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 7 जनवरी को होने वाले मतदान की तैयारियों की समीक्षा की।

कलेक्ट्रेट परिसर मतदान के दौरान 100 मीटर के दायरे में आमजनों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया गया। अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्य के लिए गुरुवार के स्थान पर अग्रिम तिथि दी जा चुकी है।

डीडीसी के अलावा किसी को भी प्रवेश न करने के आदेश दिए गए हैं। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व शीतला प्रसाद, एडीएम (प्रशासन) सुभाष चंद्र चौधरी, एएसपी राममूरत यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्यों को मतदान के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर दिया जाएगा। जिस पर प्रत्याशी के नाम के आगे 1 या 2 अंग्रेजी अंकों में लिखना होगा।

इसके अलावा कुछ और लिखने पर मत को अवैध घोषित कर दिया जाएगा। डीडीसी की पहचान करने के बाद ही उसे मतपत्र दिया जाएगा।

एडीएम प्रशासन एससी चौधरी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 7 जनवरी को सुबह 11 बजे से मतदान होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए हैं। परिसर में डीडीसी के अलावा किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें