फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नशेड़ी युवक ने छात्रा का गाल काटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र शुक्रवार सुबह स्कूल जाते समय एक नशेड़ी ने सरेराह छात्रा के गाल पर काट लिया। छात्रा का चेहरा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। लोगों ने किसी तरह छात्रा को उसके चंगुल से छुड़ाया। परिजनों ने सीएचसी में छात्रा का इलाज कराया।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 क्षेत्र के दोसड़का के निकट एक इंटर कॉलेज में पढ़ने जा रही कक्षा-7 की छात्रा को सरेराह एक युवक ने रोक लिया, जब तक वह कुछ समझती युवक ने उसके गाल पर दांतों से काट लिया। शोर सुनकर वहां मौजूद लोग जब तक दौड़ते आरोपी अपने घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
पीड़िता की मां ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज हुआ। गांव वालों ने बताया कि युवक नशेड़ी प्रवृत्ति का है। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपी के विरुद्घ पीड़िता के घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। इसलिए केस नहीं दर्ज किया जा सका। पता चला है युवक मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें