फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गूंजे कीर्तन, छका लंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गुरुनानक नगर स्थित गुरुद्वारे में गुरुवार को गुरु गोबिंद सिंह महराज का 356वां प्रकाश पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही कथा, कीर्तन व प्रवचन की गूंज रही। प्रसिद्ध रागी भाई जगतेश्वर सिंह (पटियाला वाले), ज्ञानी जगरूप सिंह और स्टडी सर्कल के वीरों ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। लंगर भी हुआ, जिसमें सभी ने प्रसाद छका।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र सिंह मोंगा ने गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 को पटना शहर में हुआ था। पटना साहिब सिख पंथ का दूसरा तख्त है। नौ वर्ष की उम्र में ही उन्हें गुरु गद्दी सौंप दी गई थी। पटना साहिब में गुरुद्वारा मैनी संगत है, जहां गुरुजी खेलने जाते थे।
काजी रहीम खां एवं करीम खां ने गुरु साहब को बाग भेंट किया था, जो गुरुद्वारा गुरु का बाग नाम से पटना साहिब में प्रसिद्ध है। ज्ञानी जगरूप सिंह ने कहा कि भजन बंदगी करने वाले साईं भीखन शाह को सबसे पहले गुरुजी के अवतार होने का अनुभव प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन

उस समय शाह करनाल में थे और दर्शन करने के लिए तुरंत पटना साहिब रवाना हो गए। अरदास के बाद गुरुद्वारे में लंगर हुआ, जिसमें हर वर्ग के लोगों ने बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। देर रात अखंड पाठ के समापन पर प्रसाद वितरण हुआ।
व्यापारियों ने गुरुद्वारे में टेका माथा
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने गुरुद्वारे में माथा टेका और लंगर छका। अवतार सिंह मोंगा, गुरमीत, परमजीत, हरमंदर सिंह, अवतार सिंह छाबड़ा, एसके सोनी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि 2 जनवरी को निकलने वाली शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।
निबंध में अंशिका प्रथम, हर्षित द्वितीय
अभिनव इंटर कॉलेज चतुर्भुजपुर में गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसमें अंशिका ने प्रथम, हर्षित ने द्वितीय, यशस्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूनम तिवारी, मणिशंकर शुक्ला ने प्रतीक चिह्न देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर शशांक अग्निहोत्री, शुभम पांडेय, सुशील श्रीवास्तव, प्रियंका, अंजनी, नीलम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें