फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: मामूली बात पर दबंगों ने घर में घुसकर परिजनों को जमकर पीटा, दो महिलाएं घायल, फायरिंग

Mon, 14 Nov 2022 11:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली के पूरे शिव गुलाम गांव में मामूली बात पर हुए विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर परिजनों को जमकर पीटा। मारपीट में दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
मारपीट व फायरिंग के बाद परिवार के लोग व घटनास्थल से बरामद असलहा (इनसेट में)। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के पूरे शिव गुलाम गांव में शनिवार शाम दबंगों ने एक घर में धावा बोलकर तोड़फोड़ की। परिवार के लोगों को जमकर पीटा। इसमें दो महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने रविवार को घटनास्थल की जांच की। इस दौरान पुलिस को मौके से एक असलहा व दो बाइकें मिली हैं। तहरीर मिलने देने के बाद भी पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन

पूरे शिव गुलाम मजरे गड़वा गांव निवासी शैलेंद्र शुक्ला उर्फ बाबा शुक्ला का पूरे नया मजरे डीह निवासी राजेंद्र कुमार पासी के भाई विनोद कुमार पासी से विवाद हो गया था। बस इतनी सी बात पर राजेंद्र समेत करीब 24 हमलावरों ने शाम छह बजे शैलेंद्र के घर पर लाठी-डंडे और असलहे से लैस होकर धावा बोल दिया। हमलावरों ने खूब नंगानाच किया। घर में तोड़फोड़ की। गृहस्थी का सामान तहस-नहस कर दिया। दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग की।

ये भी पढ़ें - रायबरेली की घटना पर मायावती बोलीं- यूपी में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं आम, सरकार सख्त कदम उठाए
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - किसी भी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में करा सकेंगे संपत्ति की रजिस्ट्री, सभी जिला मुख्यालयों पर लागू होगी


शोरगुल पर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर भाग गए। मारपीट में सीमा शुक्ला, अर्चना शुक्ला को गंभीर चोटें आईं हैं। हद तो तब हो गई, जब पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। रविवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उसे मौके से असलहा और दो बाइकें मिलीं हैं। पुलिस ने असलहा व बाइकों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

 

दूसरे पक्ष ने लगाया मारपीट का आरोप, दर्ज कर लिया केस
डीह पुलिस को दूसरे पक्ष ने मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी और आननफानन पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। इसको लेकर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। डीह थाना क्षेत्र के पूरे नया मजरे डीह निवासी राजेंद्र कुमार पासी का आरोप है कि 12 नवंबर को मेरा भाई विनोद ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लकड़ी लादकर घर आ रहा था, तभी विपक्षियों ने ट्रैक्टर को साइड देने को लेकर विवाद करते हुए मारपीट की। मामले में पुलिस ने पूरे शिव गुलाम गांव निवासी शैलेंद्र शुक्ला उर्फ बाबा शुक्ला, अंकुर शुक्ला, शैलेंद्र शुक्ला की पत्नी, शिव सिंह, प्रियांशु और आठ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

दूसरे पक्ष के आरोप की कराई जा रही जांच : सीओ
सीओ सलोन अमित सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष की तरफ से जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच कराई जा रही है। घटनास्थल से असलहा व दो बाइकें कब्जे में ली गईं हैं। जांच कराई जा रही है कि घटनास्थल से कब्जे में ली गई बाइकें किसकी हैं। पहले पक्ष की तहरीर पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी पक्ष दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें