फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से गृहस्थी राख, महिला, बेटी व भतीजा झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम खाना बनाते समय आग लग गई। इससे करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गृहस्थी बचाने में महिला, उसकी बेटी और भतीजा झुलस गए। तीनों को सीएचसी ले जाया गया। महिला व उसके भतीजे की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शिवपुर हुसैनाबाद निवासी सुनीता (49) चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान पर्दे में आग लग गई। आसपास के लोग जब तक दौड़कर आग बुझाते, तब तक गृहस्थी का काफी सामान जल गया। गृहस्थी बचाने में सुनीता और उसकी बेटी रोशनी तथा भतीजा अरुण भी झुलस गए।
ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई और घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सुनीता और अरुण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुनीता की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया। लेखपाल रामनरेश तिवारी ने नुकसान का जायजा लिया। लेखपाल रामनरेश तिवारी ने बताया कि घटना में लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें