फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशीगंज में दो गुटों में मारपीट, दो वाहनों में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर के मुंशीगंज कस्बे में बुधवार रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। हंगामे के दौरान दो वाहन तोड़ दिए गए। पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों से चार लोगों को दबोच लिया। दोनों गुटों के बीच मिट्टी डालने के रेट को लेकर पहले विवाद हुआ और फिर मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने प्रधान के भाई समेत चार लोगों का धारा-151 में चालान किया है।
विज्ञापन

भदोखर के कलसहा गांव निवासी तेज बहादुर उर्फ तेजा यादव, खनुवा गांव निवासी महेंद्र यादव और कलसहा गांव निवासी पुष्पेंद्र यादव, खनुवा ग्राम प्रधान रामफेर के भाई अमरनाथ के बीच रात करीब 11 बजे मुंशीगंज कस्बे में कहासुनी के साथ विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट शुरू हो गई।
दो कारों में तोड़फोड़ की गई। इससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही कार्यवाहक थानेदार लक्ष्मी नारायण द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मारपीट कर रहे चार लोगों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि ये सभी घरों में मिट्टी डालने का काम करते हैैं।
विज्ञापन

दोनों गुट लोगों के पास जाकर कम रेट में मिट्टी डालने की बात कहते हैं। इसी को लेकर रंजिश चल रही थी और मारपीट हो गई। उधर, कार्यवाहक थानेदार ने बताया कि चारों आरोपियों का धारा-151 में चालान किया गया। दोबारा विवाद करने पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया जाएगा।
फकरुलहसनखेड़ा गांव के प्रधान की निकली कार, सीज
पुलिस ने घटनास्थल से कब्जे में ली गई दोनों कारों को सीज कर दिया। कार्यवाहक थानेदार के मुताबिक कार संख्या यूपी 32 एनसी 7145 फकरुलहसनखेड़ा गांव के ग्राम प्रधान केपी सिंह की पाई गई है। वहीं कार संख्या यूूपी 33 एल 9927 तेजा यादव की है। पूरे प्रकरण में फकरुलहसनखेड़ा गांव के ग्राम प्रधान की भूमिका की जांच भी कराई जा रही है। जांच में पाया गया है कि प्रधान के पास खुद की जेसीबी है। प्रधान भी मिट्टी डालने का काम कराता है। प्रधान की वजह से ही दो गुटों के बीच रंजिश बढ़ी और मारपीट हो गई। सवाल उठ रहे हैं कि प्रधान ने आरोपी पक्ष को क्यों अपनी गाड़ी चलाने के लिए दी थी। साथ ही साथ खनुवा ग्राम प्रधान की भूमिका की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें