रायबरेली। शहर में एक उपभोक्ता के घर बिजली का बिल निकालने गए मीटर रीडर की न सिर्फ पिटाई की गई, बल्कि प्रिंटर तोड़ दिया गया। सूचना मिलने पर उसके अन्य सहयोगी मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने रीडर की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
बड़ा घोसियाना ढोलकवाली गली निवासी अरविंद कुमार पावर कॉर्पोरेशन में बिलिंग का काम देख रही एजेंसी में काम करता है। अरविंद का आरोप है कि बुधवार को वह वजीरगंज तेलियाकोट निवासी उपभोक्ता जमील अहमद के परिसर में रीडिंग लेकर बिजली का बिल बना रहा था।
तभी परिवार का ही शमीम गाली-गलौज करने लगा। उसने बताया कि वह उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिल बनाने आया है। इस पर उसकी पिटाई कर दी। बिना बनाने वाला प्रिंटर भी तोड़ दिया गया। पीड़ित ने तहरीर थी। रीडर की पिटाई से सहयोगियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह रीडरों के साथ मारपीट अभद्रता की गई तो कामकाज ठप किया जाएगा। उधर, कोतवाल राघवन कुमार ने बताया कि रीडर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।