फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच घंटे की देरी से आई पद्मावत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। गुरुवार को पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से आई तो नौचंदी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, अर्चना एक्सप्रेस भी काफी लेट रहीं।
विज्ञापन

दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या-14208 पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से आई। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली गाड़ी संख्या-14512 नौचंदी एक्सप्रेस पौने चार घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या-13006 पंजाब मेल साढ़े तीन घंटे, जम्मू तवी से पटना जाने वाली गाड़ी संख्या-12356 अर्चना एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से आने के कारण यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा।
इसी तरह वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या-15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, टनकपुर से शक्ति नगर जाने वाली गाड़ी संख्या-15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटे और हावड़ा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या-13005 पंजाब मेल पौन घंटे विलंब से आई। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि लंबी दूरी की गाड़ियां पिछले स्टेशनों से ही लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें