फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटकर किया जख्मी, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर उसे पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मोहनगंज निवासी विपिन कुमार रविवार को आसडिया बरुवापुर में रहने वाले बहनोई तेजभान को बाइक देने गया था। इसके बाद उसके जीजा उसे सलोन बस स्टेशन पर छोड़कर वापस घर लौट गए।
आरोप है कि बाइक सवार कुछ लोगों ने गणेशगंज के पास लाठी-डंडे से उस पर हमला बोल दिया। जानलेवा हमले में विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूूचना पर पुलिस पहुंची तो युवक की जान बची और हमलावर भाग गए। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें