फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शायर मुनव्वर राना के बेटे पर हमले का मामला : पुलिस को काले रंग की पल्सर की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मशहूर शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर हुए जानलेवा हमले की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे घटना से जुड़े नए तथ्य सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में खुलासा हुुआ है कि काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया था। हालांकि बिना नंबर वाली यह बाइक किसकी है, इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिवहन विभाग से भी जानने का प्रयास कर रही है कि काले रंग की पल्सर बाइक किसकी हो सकती है।
शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर सोमवार शाम लखनऊ जाते समय हमला हो गया। गोलियां उनकी कार में लगी थीं। वह बाल-बाल बच गए थै। पुलिस घटना की तह तक जाने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसे अभी कोई सुबूत हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन

हालांकि सीसीटीवी फुटेज में यह बात सामने आई है कि जिस बाइक पर हमलावर सवार थे, वह काले रंग की पल्सर थी। बाइक पर नंबर न होने से पुलिस यह पता लगा रही है कि किसी की बाइक इधर चोरी तो नहीं हुई है।
वाहन एजेंसियों से भी बाइक के बारे में पुलिस जांच कर रही है। कई शातिर हिस्ट्रीशीटरों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। शायर मुनव्वर राना के बेटे ने अपने चार चाचाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ प्रॉपर्टी विवाद में जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
जमीन खरीदने वाले जब्बार को तलाश रही पुलिस
शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना ने राजघाट के पास स्थित करीब 18 बिस्वा जमीन जब्बार के हाथ 85 लाख रुपये में बेची है। पुलिस जब्बार को तलाश कर रही है।
शक की सुई जब्बार पर भी घूम रही है कि कहीं जमीन हथियाने के चक्कर में उसने तो नहीं घटना को अंजाम देकर मामले को बढ़ाने की कोशिश की हो। फिलहाल जब्बार अब तक हाथ नहीं लगा है।
अब तक 20 संदिग्धों से पूछताछ
शायर मुनव्वर राना के बेटे पर हुए जानलेवा हमले के मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अब तक करीब 20 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुकी है। एक-एक करके पुलिस संदिग्धों को पकड़कर लाती और पूछताछ के बाद छोड़ देती है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि पुलिस को घटना से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस घटना में शामिल आरोपियों को चिह्नित कर लिया है।
अलग-अलग टीमें कर रही हैं तफ्तीश
हाईप्रोफाइल मामला होने के चलते पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से तहकीकात करने के लिए टीमें अलग-अलग कार्य कर रही हैं। एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद बाइक पर सवार हमलावर और बाइक के बारे में पता लगाने का काम कर रही है।
एक टीम हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को चिन्हित करने का काम कर रही है। एक पुलिस टीम संदिग्ध लोगों की धरपकड़ का काम कर रही है। एक टीम संदिग्ध लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने का काम कर रही हैं।
शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस टीमें आरोपियों को पकडने का प्रयास कर रही हैं। घटना से संबंधित कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिस बाइक पर हमलावर सवार थे, वह काली रंग की पल्सर बाइक थी। बाइक किसकी है, यह पता नहीं चल पाया है। कई हिस्ट्रीशीटरों से भी घटना की बाबत पूछताछ कराई जा रही है। एक-दो दिन में पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें