फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में दो गुट भिड़े, एक महिला समेत आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के रूपखेडा मजरे हरीपुर निहस्था में रंजिश को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चली। इसमें दोनों पक्षों से एक महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण सीएचसी खीरों में कराया है।
विज्ञापन

गांव निवासी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे वह अपने घर से राम बाबू की दुकान पर सामान खरीदने जा रहा था। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के सर्वेश सिंह, सतेंद्र सिंह, चंदा देवी व एक अन्य अज्ञात मुझे रास्ते में रोककर लाठी, डंडा व कुल्हाड़ी से मारने लगे। चिल्लाने पर दौड़े कौसलेश, अरविंद व मनोज को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
दूसरे पक्ष की चंदा देवी ने बताया कि वह अपने दरवाजे सर्वेश कुमार, सतेंद्र व राज कुमार के साथ बैठी थी। तभी त्रिभुवन, इंद्र बहादुर, दुर्गेंद्र व यशकरन लाठी डंडा व कुल्हाड़ी लेकर आए और हमला कर दिया। इससे चारों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण सीएचसी खीरों में कराया गया है। घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें