फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद दो गुटों में लाठी-डंडे चले, अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कस्बे में किराना दुकानदार की एक लड़के से कहासुनी के बाद दो समुदाय के लोग लाठी-डंडे लेकर लेकर आमने-सामने आ गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई। बात बढ़ती इससे पहले किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग भाग निकले। इससे बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन

ऊंचाहार कस्बा निवासी एक किराना दुकानदार की दूसरे समुदाय के लड़के से सोमवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों समुदाय के बीच तनातनी बढ़ गई थी।
मंगलवार दोपहर बाद दोनों समुदाय के दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर खरौली रोड पर आ गए और दोनों ओर से गाली-गलौज शुरू हो गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। बवाल की सूचना से पुलिस के हाथपांव फूल गए। पुलिस को आते देख दोनों पक्षों के लोग मौके से भाग निकले। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दो समुदायों के बीच बवाल करने की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी, लेकिन दोनों पक्षों के लोग भाग गए थे। एहतियातन कस्बे में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें