फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में मां-बेटे को पीटा, केस दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। रंजिश में मां-बेटे को पीटकर जख्मी कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के भुकवा मजरे टीसाखानापुर गांव की रहने वाली माया देवी का आरोप है कि जब वह अपने बेटे रिंकू के साथ दवा लेने हैदरगढ़ जा रही थीं, तभी रास्ते में नहर के पास गांव के ही इंतजार ने उसे रोककर गालीगलौज की।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विरोध करने पर नामजद आरोपी ने मां-बेटे की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मां-बेटे का मेडिकल परीक्षण कराकर घटना में नामजद आरोपी इंतजार के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के बाद पाए गए तथ्यों के आधार पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

तालाब की जमीन पर कब्जे को रोका
इन्हौना। इन्हौना-रायबरेली मार्ग पर महेशपुर मजरे धीरापुर में गांव के ही एक दबंग तालाब की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उपजिलाधिकारी तिलोई को दी।
उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक धनंजय श्रीवास्तव, राजस्व लेखपाल जयशंकर पांडेय व उपनिरीक्षक सुजीत सिंह मय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल प्रभाव से काम बंद कराया। एसडीएम ने बताया कि ग्राम समाज व तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें