फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व व मौजूदा प्रधानों के समर्थक भिड़े, अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। पंचायत चुनाव के बाद मारपीट की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को फिर विजयी और हारे प्रधान प्रत्याशी के समर्थकों के बीच न सिर्फ गाली-गलौज हुई, बल्कि लात-घूंसे चले।
विज्ञापन

इससे गांव में अफरातफरी मच गई। बवाल बढ़ते देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। हालांकि किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
जिहवा गांव की प्रधानी में कांटे का मुकाबला रहा। मतगणना के दिन महज एक वोट से जंगबहादुर यादव चुनाव में विजयी घोषित किए गए। जबकि हारी हुई महिला प्रत्याशी का समर्थन पूर्व प्रधान अरविंद सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन

मतगणना के दिन ही गणना अधिकारियों के साथ हारे हुए पक्ष की बहस हुई थी। दोपहर में विजेता पक्ष के लोग जीत की खुशी में मिठाई बांट रहे थे। बांटते-बांटते ये लोग वहां पहुंच गए, जहां हारे हुए प्रत्याशी के समर्थक ज्यादा रहते हैं।
किसी बात को लेकर उपजे विवाद में समर्थकों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते समर्थक भिड़ गए। गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। इससे अफरातफरी मच गई।
इसी दौरान सूचना मिलने पर कोतवाल रेखा सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को आते देख दोनों पक्षों के समर्थक भाग निकले। पुलिस के पहुंचने से बड़ा बवाल टल गया।
कोतवाल ने दोनों पक्षों से कहा कि किसी ने कानून को हाथ में लेने की कोशिश की, तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें