फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं पुराने विवाद तो कहीं चुनावी रंजिश के चलते लोग भिड़े, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में कहीं रंजिश तो कहीं पर चुनावी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायलों को सीएचसी में इलाज कराया गया। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना दीनगंज गांव में मंगलवार देर शाम की है। सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर शिव बहादुर और अनमोल के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी- डंडे चलने लगे।
इसमें एक पक्ष से शिवबहादुर, गीता और सुकुरू और दूसरे पक्ष से भगौती, अनमोल, छोटू घायल हुए है। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि शिवबहादुर व अनमोल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह सेंदुरामऊ गांव में बुधवार दोपहर चुनावी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने जीते हुए प्रत्याशी के समर्थक के परिवार पर धावा बोल दिया और लाठी-डंडे से पीटकर तीन लोगों को घायल कर दिया।
पीड़ित संजय प्रताप सिंह ने डलमऊ कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर गांव के ही चार लोगों दरवाजे पर आकर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे।
मना करने पर लाठी, डंडा और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इससे उदित नारायण, राजेंद्र बहादुर, संजय प्रताप सिंह, अमरेश सिंह को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया।। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें