फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में घर घुसकर हमला, सास-बहू की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के रामपुर मजरे जेरी गांव में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गुरुवार रात जानलेवा हमला कर दिया। इससे सास व बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जेरी निवासी रामनरेश ने बताया कि परिवार के सुखराम से जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। गुरुवार रात लगभग नौ बजे पत्नी मंजूदेवी पर विपक्षी सुखराम, रामलाल, शिवकुमार, शिवमौल, शिव मोहन, मायादेवी, शिवकांती, अनीता, शकुंतला ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर मां लीलावती बचाने आईं। तब विपक्षियों ने उसको भी पीटकर घायल कर दिया।
ग्रामीणों के दौड़ने पर हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि तहरीर पर नौ लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घायलों को सीएचसी खीरों भेजा गया है, जहां से दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें