फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर के शह पर एक परिवार के तीन लोगों को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर क्षेत्र में प्रापर्टी डीलर के शह पर दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित परिवार की मानें तो प्रापर्टी डीलर रास्ते की जमीन पर बिल्डिंग बनवा रहा है। विरोध किया तो उसने हमला करा दिया। युवती की तहरीर पर चार हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के डाक व तार कॉलोनी कानपुर रोड की रहने वाली पूजा सोनकर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि एक मार्च को पड़ोस के रहने वाले लोगों ने परिवार पर हमला बोल दिया। उसे घर से घसीटकर मारा पीटा। विरोध करने पर उसके भाई अमित सोनकर और पिता लक्ष्मी नारायण को भी पीटकर जख्मी कर दिया। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता का आरोप है कि रास्ते में एक प्रापर्टी डीलर के शह पर आरोपी बिल्डिंग बनवाना चाहते हैं। इसी वजह से घटना को अंजाम दिया गया। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर दिनेश सोनकर, राजेंद्र सोनकर, पवन सोनकर और सावित्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। प्रापर्टी डीलर यदि मामले में शामिल है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें