फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 500 घरों में गंदे पानी की हो रही आपूर्ति

Mon, 21 Apr 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। अलीनगर मोहल्ले में गंदे पानी की सप्लाई ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यहां बीते कई दिनों से नलों से गंदा, बदबूदार और मटमैला पानी आ रहा है। जिससे करीब 500 घरों में पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पंचायत में शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पानी इतना खराब है कि उसे पीना तो दूर नहाने लायक भी नहीं है। दूषित पानी से संक्रामक बीमारियाें के फैलने का खतरा बढ़ गया है। मोहल्ला निवासी ओमी तिवारी, अजय तिवारी, राजेश सिंह, अभिषेक सोनी, आदर्श वाजपेयी, किशन सिंह, दिलीप तिवारी, सोनम वाजपेयी ने जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

उनका कहना है कि जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजभान शुक्ल ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। टीम भेज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें