फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तीन करोड़ से सुधरेगी जर्जर पुलिया

Fri, 11 Sep 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम के प्रस्ताव पर शासन ने छतोह-गांधी नगर और सलोन-जगतपुर मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलियों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन पुलियों का निर्माण पानी कम होते ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सलोन-जगतपुर मार्ग पर बरउवा गांव के पास तथा छतोह-गांधी नगर मार्ग पर डीघा गांव के पास नहर की पुलिया काफी समय से जर्जर हैं और इनकी रेलिंग भी टूटी हुई है, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। इन मार्गों से कई ब्लॉक क्षेत्रों के लोग आवागमन करते हैं। अधिशासी अभियंता सुनील दत्त ने बताया कि जर्जर पुलियों के स्थान पर नई पुलियों का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें