फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Fri, 09 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
हेमकुंड एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन
कई दिनों से बढ़ रही ठंड और पड़ रहे कोहरे को देखते हुए रेलवे ने छह पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें सभी ट्रेनें कानपुर को आने-जाने वाली हैं। मौसम कुछ ठीक होने के बाद ही इनका संचालन फिर से शुरू किया जाएगा। इन पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से दैनिक यात्रियों समेत करीब डेढ़ हजार मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


दिसंबर महीने की शुरूआत से ही घने कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन समय पर नहीं हो पा रहा है। पैसेंजर हो या फिर एक्सप्रेस सभी ट्रेने लेटलतीफ चल रही हैं। इसी को देखते हुए उत्तर रेलवे ने छह पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया है।

इनमें प्रयाग-कानपुर पैसेंजर (54101), कानपुर सेंट्रल-प्रयाग पैसेंजर (54102), रायबरेली से कानपुर सेंट्रल पैसेंजर वाया ऊंचाहार (54153), कानपुर सेंट्रल से रायबरेली पैसेंजर वाया ऊंचाहार (54154), रायबरेली से कानपुर सेंट्रल पैसेंजर वाया डलमऊ (54211) और कानपुर सेंट्रल से रायबरेली पैसेंजर वाया डलमऊ (54212) ट्रेनें शामिल हैं। 
विज्ञापन


रायबरेली से कानपुर तक चलने वाली इन ट्रेनों में सामान्य अपेक्षा दैनिक यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है। ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज, रघुराज सिंह, बैसवारा, तकिया समेत अन्य रेलवे स्टेशनों से प्रतिदिन करीब डेढ़ हजार मुसाफिर इन ट्रेनों से सफर करते हैं। ट्रेनों का संचालन बंद होने से इन्हें रोडवेज की बस या फिर डग्गामार वाहनों में सफर करने के लिए अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शिवेंद्र शुक्ल ने बताया कि कोहरे और सर्दी के कारण ट्रेनों का संचालन अग्रिम आदेशों तक के लिए निरस्त किया गया है। 

काशी विश्वनाथ ट्रेन हुई रद्द
नई दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14258) 10 दिसंबर को नहीं चलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शिवेंद्र शुक्ल ने बताया कि नई दिल्ली से ही ट्रेन का संचालन नहीं होगा। शनिवार के बाद इस ट्रेन का संचालन पूर्ववत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें