फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवा कर घर जा रहा बुजुर्ग साइकिल से गिरा, मौत होने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। वैक्सीन लगवाकर घर जा रहे बुजुर्ग की मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के सेहगों पश्चिम गांव निवासी रामप्रसाद (75) गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेंहगो में कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने गए थे।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के बाद एक घंटे तक वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठे रहे। एक घंटे बाद वह घर वापस जाने लगा। जैसे ही वह अस्पताल से करीब 20 मीटर आगे बढ़ा, अचानक साइकिल से गिर पडे़।
इसी बीच बुजुर्ग का पड़ोसी सनी पीछे से साइकिल से आ गया। उसने बुजुर्ग को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने कहा कि बुजुर्ग की मौत साइकिल से गिरकर चोट लगने के कारण हुई है।
विज्ञापन

करंट लगने से लाइनमैन झुलसा
ऊंचाहार (रायबरेली)। बिजली के पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी होने पर उसके साथियों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
खालिकपुर कला गांव निवासी शमशेर (26) रोहनियां बिजली उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन है। गुरुवार को वह जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के कुखारा मजरे पहाड़गढ़ में बिजली के पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था।
अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वह झुलस गया। सहकर्मियों ने गंभीर हालत उसे सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एमके शर्मा ने बताया कि करंट से झुलसे युवक का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें