फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कोच कारखाने के कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने के सेल शॉप में सीनियर टेक्नीशियन पद पर कार्यरत बुलंदशहर निवासी एक कर्मचारी ने बृहस्पतिवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे कारखाने के आवासीय परिसर के टाइप थ्री क्वार्टर्स के मकान नंबर 3089/बी निवासी नरेश पाल ने घर के शौचालय में फांसी लगा ली। काफी देर तक जब वह शौचालय से बाहर नहीं आए तो बेटी ने दरवाजे को धक्का दिया।
देखा तो पिता का शव उनके लोवर से बने फंदे से लटका हुआ था। मदद के लिए गुहार कर पड़ोसियों को बुलाया। उन्हें तत्काल रेलवे अस्पताल ले जाया गया है। वहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि कर्मचारी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

परिवार में कोहराम
नरेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह बुलंदशहर के रहने वाले थे। उनके भाई ब्रजपाल सिंह भी यहीं कारखाने में एसएससी पद पर कार्यरत हैं। परिवार में पत्नी ममता, दो बेटियां हर्षिता, दीपिका और एक बेटा निर्भय है। एक बड़ी बेटी का ब्याह हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें