शिवगढ़ (रायबरेली)। बैती गांव की महिला की ऑक्सीजन न मिल पाने से मौत हो गई। बताते हैं कि गुरुवार को महिला गीता की रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी, लेकिन उसका ऑक्सीजन लेवल बढ़ नहीं रहा था। उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही थी।
सीएचसी लाने के बाद जिला अस्पताल भेजने का प्रयास किया गया, लेकिन जिला अस्पताल में ऑक्सीजन न होने के कारण उसे रेलकोच के एल-2 अस्पताल भेजा गया। एंबुलेंस न मिलने से निजी वाहन से महिला को एल-2 ले जाने जाया गया, लेकिन वहां भी ऑक्सीजन नहीं मिली।
निजी वाहन से घर वापस लाते समय महिला की मौत हो गई। मृतका के देवर संजय बाजपेई ने डीएम व सीएमओ से शिकायत करके एल-2 हॉस्पिटल लालगंज में मनमानी व ऑक्सीजन के नाम गोरखधंधा करने का आरोप लगाया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश गौतम ने बताया कि गीता बाजपेई के विषय में जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद किसी भी मरीज को यहां से रेफर नहीं किया गया है।