फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मुंबई में रह रहे युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे सधान गिरी मजरे जमालपुर रामपुर गांव निवासी एक युवक की मुंबई में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह पत्नी व बच्चों के साथ मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। मौत की खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी बृजेश गिरी कई सालों से मुंबई में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। रविवार सुबह गांव में उनकी मां व परिवार के लोगों को बृजेश की मौत की सूचना मोबाइल के माध्यम से मिली। इसकी जानकारी होने पर घर में रोना पिटना मच गया। घर के लोग बेटे से संपर्क करना चाहा, लेकिन बात नहीं हो पाई। इस पर मुंबई में रह रहे गांव निवासी राजभवन से संपर्क किया गया।
राजभवन बृजेश के कमरे में पहुंचा और घर वालों से मृतक की पत्नी से बात कराई। परिवारीजनों को बताया कि रविवार को तड़के बृजेश की हालत बिगड़ी। अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हेा गई। मुंबई में रह रहे मृतक के ससुर ने शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया। मृतक के पिता रामप्रकाश की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें