फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सरिया ठीक कर रहे युवक की मौत, परिवारीजन बोले हाईटेंशन लाइन से हाथ छूने से ही चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। परिवारीजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घर के बगल से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों में पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं के खिलाफ नाराजगी जताई। कहा कि कई बार घरों के ऊपर से निकली लाइन को हटाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
सलेथू गांव निवासी अंकित (19) अपने घर की छत पर सरिया ठीक कर रहा था। तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। परिवारीजन उसे सीएचसी लेकर आए, लेकिन तब तक अंकित की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

पिता राजकुमार व अन्य परिवारीजनों ने बताया कि अंकित घर की छत पर सरिया ठीक कर रहा था। बगल से हाईटेंशन लाइन निकली है, जिसके चलते करंट की चपेट में आने से अंकित बेहोश होकर नीचे गिर गया। डॉ. अनिल भारद्वाज ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के कोई निशान नहीं पाए गए। इससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि सीएचसी से घटना की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। मृतक घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से गांव में मातम का माहौल है। बहन रागिनी के अलावा अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें