फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में डीह का विकास रुका : सीएल वर्मा

Mon, 26 May 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की ओर से डीह में हुई बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक में बोलते हुए जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
रायबरेली। समाजवादी पार्टी की ओर से डीह में रविवार को आयोजित बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा ने सपा के शासन में हुए कल्याणकारी कार्यों का गुणगान किया। वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में डीह का सर्वांगीण विकास हुआ था, पर भाजपा की योगी सरकार ने इस क्षेत्र का विकास अवरुद्ध कर दिया है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सभी बूथ प्रभारी अपने बूथों पर मतदाता सूची का अवलोकन कर लें। अगर कोई संशोधन है तो इस बारे में सक्षम अधिकारी से शिकायत करें। बूथ स्तर पर पदाधिकारी आमजनों से मिलकर उन्हें सपा सरकार में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों के बारे में बताएं। भाजपा सरकार में किसानों, मजदूरों, युवाओं, छात्रों के साथ हो रहे अन्याय, उत्पीड़न एवं अत्याचार की घटनाओं से भी अवगत कराएं।

सपा जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव ने कहा कि शोषितों, वंचितों, पीड़ितों को न्याय, अधिकार एवं सम्मान दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अनवरत संघर्ष कर रहे हैं। इसीलिए पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों की एकजुटता बढ़ी है। इस मौके पर प्रदेश सचिव सुनील रावत, सुरेश निर्मल, आदर्श यादव, भूपेश यादव, शिव कुमार, राम सागर पासी, लवकुश मौर्य, रामनेवाज यादव ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मो. मुशीर, देशराज यादव, आलोक यादव, चंद्रप्रकाश आजाद, अरुण अंबेडकर, जितेंद्र यादव, विनोद कुमार, राधेश्याम यादव, त्रिभुवन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें