फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर की मौत के सदमे से भाभी की थमीं सांसे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में देवर की मौत से सदमा लगने से भाभी की सांसें थम गई। एक साथ दो मौतों से घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों और नाते रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। देवर काफी दिनों से बीमार चल रहा था। उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को उसकी मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। भाभी को सदमा लगने से मौत हो गई। दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगेहरा गुलालगंज का है। गांव के बैजनाथ का भाई हरीप्रसाद बीमारी के चलते एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती था। शनिवार की सुबह उसका देहांत हो गया। जब इसकी सूचना घर पहुंची तो हरिप्रसाद की भाभी और बैजनाथ की पत्नी शांति देवी रोने चिल्लाने लगी और रोते-रोते अचानक बेहोश होकर गिर गई।
थोड़ी देर बाद उसकी भी मौत हो गई। एक घर में एक साथ दो-दो मौतों से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। देवर की मौत के सदमे से भाभी की मौत का समाचार सुनते ही उनके रिश्तेदारों की भी खासी भीड़ गांव में एकत्र हो गई है।
विज्ञापन

एक ही परिवार से दो जनाजे एक साथ निकले। देवर-भाभी का एक साथ गोकना गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस बाबत गंगेहरा के प्रधान विवेक यादव ने बताया कि घटना दुखद हैं। दोनों शवों का अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें