फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्य अखंड ज्योति की निकाली शोभायात्रा

Sun, 24 Apr 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में शविवार की रात जीआईसी मैदान में बालाजी परिवार की ओर से हुए जागरण में सजी शंकर भगवान की झांकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीबालाजी परिवार की ओर से मेंहदीपुर बालाजी से आई दिव्य अखंड ज्योति की संकट मोचन धाम मंदिर से शोभायात्रा निकली। इस दौरान विभिन्न मार्गों से होकर शोभायात्रा जीआईसी मैदान में पहुंची। यहां पर जागरण हुआ।
विज्ञापन


इसमें बालाजी का खूब गुणगान हुआ। कलाकारों ने भक्तिगीत सुनाकर सभी को झूमने के लिए विवश कर दिया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने गायक रामकुमार लख्खा, अंजली द्विवेदी, धर्मेंद्र पांडेय को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन से आपसी सामंजस्य मजबूत होता है। इसके बाद कलाकारों ने बालाजी पर आधारित भक्ति गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद मोंटी रंगराजन नई दिल्ली के कलाकारों ने आकर्षण झांकियां प्रस्तुत की।
विज्ञापन


जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। समारोह में सहयोग देने पर राजेश सोनकर, राजेश मिश्रा, मनोज त्रिवेदी, अनिल कुमार, फिरोज खान, आशीष पांडेय, हरीओम सोनकर, नवीन सोनकर, आकाश गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर कृष्ण गोपाल कसौंधन, डॉ. अमिताभ पांडेय, अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें