फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने दी 265 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

विज्ञापन
विभिन्न परियोजनाओं के रखे शिलापट। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को जिले को 265 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 32 मार्गों व तीन सेतु के लोकार्पण के साथ 116 मार्गों व आठ सेतुओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

शहर के गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को संबंधित परियोजनाओं को गुणवत्तापरक तरीके से समय से पूरा कराने के आदेश दिए। उन्होंने सई नदी पर भी पुल बनवाने की घोषणा की। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रक्रिया पूरी कराने के आदेश दिए।
बारिश के कारण देर से कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम की 159 परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि सलोन विधायक स्व. दल बहादुर कोरी ने सई नदी पर पुल बनवाने का अनुरोध किया था। जल्द ही पुल के निर्माण का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि ऊंचाहार और फतेहपुर को जोड़ने के लिए खागा के नौबस्ता घाट के साथ ही रालपुर में भी गंगा नदी पर पुल का निर्माण कराया गया है।
इस मौके पर एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, विधायक उमेश द्विवेदी, राम नरेश रावत, धीरेंद्र बहादुर सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विनय मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता आरके हरदाह, अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश सोनकर, अधिशाषी अभियंता डीके कुरील, सुभाषचंद्र आदि मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में डीएम वैभव श्रीवास्तव सहित जिले के स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले के विकास और अपराध की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में लापरवाही न बरती जाए। विकास व निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की ढ़िलाई व शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधूरे कार्यों को तत्काल पूरा कराने के आदेश दिए। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए तैयारियां पूरी करा ली जाएं। पीएम आवासों के निर्माण की रोजाना मॉनिटरिंग की जाए।
चुरुवा मंदिर में टेका माथा, प्रसाद चढ़ाया
बछरावां। लखनऊ से रायबरेली आते समय मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने चुरुवा स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेका। उन्होंने मंदिर के अंदर पहुंचकर पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने डिप्टी सीएम का स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें