बछरावां (रायबरेली)। बहादुर नगर गांव में प्रसूता ने चलती एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया। शनिवार सुबह बहादुर नगर गांव निवासी मंशाराम की पत्नी लक्ष्मी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई।
आशाबहू माधुरी देवी के साथ परिवारीजन प्रसूता को एंबुलेंस से लेकर सीएचसी आ रहे थे। रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ गई। आशाबहू ने किसी तरह महिला का प्रसव कराया। अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने कहा ने कि जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। सीएचसी में भर्ती कर लिया गया है।