फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पांच केंद्रों पर शुरू हुई डीएलएड परीक्षा

Tue, 28 Oct 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बनाए गए पांच केंद्रों में सोमवार को डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गईं। इसमें 1312 अभ्यर्थियों को भाग लेना है। पहले दिन 25 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों में जिला प्रशासन की ओर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने भी डायट प्रवक्ताओं को निगरानी के लिए नामित किया है।
विज्ञापन


डीएलएड की परीक्षा के लिए शहर के राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के साथ आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज, देदौर इंटर कॉलेज तथा खागीपुर सड़वा में केंद्र बनाया गया है, जहां दो पालियों में परीक्षा शुरू हो गई है। इन केंद्रों में डीएलएड प्रथम सेमेस्टर के 1312 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक हुई।

एक परीक्षा केंद्र पर कुछ अभ्यर्थी देर से पहुंचे तो गेट बंद हो चुका था। प्रवेश न मिलने पर अभ्यर्थी निराश हुए और नाराजगी भी जताई। डायट प्रवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में आधे घंटे पहले प्रवेश करना होता है। अभी डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई है, जो 28 एवं 29 अक्तूबर को भी होगी। इसके बाद डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 एवं 31 अक्तूबर तथा तीन नवंबर को कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें