फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मकान की रजिस्ट्री कराने पहुंची महिला के अपहरण का प्रयास

Mon, 27 Oct 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उप निबंधन कार्यालय सदर में मकान की रजिस्ट्री कराने पहुंची एक महिला का न सिर्फ अपहरण का प्रयास किया गया, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी हुई। पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से महिला को छुड़ाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने राही ग्राम प्रधान समेत 25 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही गांव की रहने वाली निर्मला देवी के मुताबिक वह अपने पुश्तैनी मकान में रहती हैं। बेटे व बहू द्वारा सेवा न करने पर राकेश बहादुर उनकी देखभाल करते हैं। शनिवार सुबह ग्राम प्रधान अपने साथियों के साथ जेसीबी व टै्रक्टर-ट्राली लेकर घर आ गए। जेसीबी से उनका मकान ढहा दिया। घर में रखा सामान ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरकर चले गए। शाम पांच बजे राकेश के नाम मकान की रजिस्ट्री कराने पहुंची तो वहां पर भी ग्राम प्रधान समेत अन्य लोग पहुंच गए।

महिला के मुताबिक आरोपियों ने जबरन उन्हें कार पर बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर प्रधान व उनके साथियों ने मारपीट की। पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर उनकी जान बची। महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान हिस्ट्रीशीटर है। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही ग्राम प्रधान अमन जायसवाल, जहीर खान, जाकिर खान और शहर के जहानाबाद निवासी महमूद हसन, मकसूद हसन के अलावा चार-पांच महिलाएं व 10-15 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें