फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बाइक से टकराया हिरन, तीन युवक घायल

Fri, 30 Oct 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर। पूरे पंडित मजरे चकसुंडा के पास बृहस्पतिवार दोपहर सड़क पर बाइक से हिरन टकरा गया। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए, जबकि हिरन की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को सीएचसी हरचंदपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पूरे महीपत मजरे अटोरा बुजुर्ग निवासी प्रदीप (22), गोलू लोधी (23) और अटोरा बुजुर्ग निवासी विकास लोधी (19) बाइक से गुरुबख्शगंज से अचलेश्वर बाजार जा रहे थे। पूरे पंडित के पास अचानक हिरन सड़क पर आ गया और बाइक से टकरा गया। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
सीएचसी के डॉ. मलय श्रीवास्तव ने बताया कि तीन घायल अस्पताल आए थे। प्राथमिक उपचार के बाद प्रदीप को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वन दरोगा संजय सिंह ने बताया कि हिरन के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे शोरा नर्सरी में दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें